शिमला के बाद अब सोलन में लड़की को उठाकर ले गया तेंदुआ, पिता ने दिखाई बहादुरी……….

Spaka News

सोलन : शिमला का आदमखोर तेंदुआ अब तक वन विभाग की पकड़ से दूर है। अब एक ओर आदमखोर तेंदुए की खबर सोलन जिले से सामने आ रही है। यहां एक तेंदुआ घर के अांगन से एक युवती को उठा कर भाग रहा था। बेटी का शोर सुनकर पिता बाहर आया और बेटी को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया। घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर पीछा करते हुए व पिता ने तेंदुए को रोक लिया व डंडे और पत्थरों से उस पर हमला कर दिया। 

मामला कसौली क्षेत्र के तहत जाबली पंचायत के सूजी गांव का है। यहां पर 25 वर्ष की युवती को तेंदुआ घर के पास से उठाकर ले गया। शाम के समय युवती अपने घर बाहर बने शौचालय के लिए निकली थी। इस दौरान घर के आंगन में तेंदुआ पहले से ही हमले की फिराक में बैठा था। मौका पाते ही वह युवती को खींच कर ले गया। बेटी के चिल्लाने पर पिता खेम राज बाहर निकले और तेंदुए का पीछा करने लगे। खेमराज ने पत्थर व डंडों से तेंदुए पर हमला किया। अपनी जान दांव पर लगाकर पिता ने बड़ी मुश्किल से बेटी को बचाया। हैरानी की बात है कि इस घटना के करीब आधे घंटे बाद तेंदुआ फिर उसकी जगह वापस पहुंच गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से तेंदुए को पत्थर व डंडों से भगाया। जाबली पंचायत की प्रधान कल्पना ने बताया इस घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है व वन विभाग के अधिकारियों द्वारा तेंदुए को पकडने का प्रयास किया जा रहा है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *