तेंदुए का आतंक जारी : बिशा में ड्यूटी पर जा रहे वन कर्मी पर तेंदुए ने किया हमला,प्राथमिक उपचार के बाद किया गया IGMC रेफर………..

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के साथ साथ जिला सोलन में भी लगातार तेंदुएं का आतंक जारी है,लगातार तेंदुए द्वारा लोगो पर हमला करने का दौर जारी है। इसी कड़ी में गुरूवार को भी वन विभाग कंडाघाट के अधीन पड़ने वाले बिशा बीट में कार्यरत वन कर्मी ज्ञान चंद पर एक तेंदुए द्वारा हमला किया गया।

जानकारी के अनुसार इस हमले में तेंदुए द्वारा वन कर्मी को मुह व हाथ पर काट खाया है यह हमला उस समय हुआ जब ज्ञान चंद घर से ड्यूटी के लिए जा रहा था तो जंगल मे तेंदुए ने पीछे से हमला कर डाला। जैसे ही इस मामले की भनक अन्य वन विभाग के कर्मचारियो को लगी वह जंगल मे घायल पड़े वन कर्मी की तरफ भागे ओर उपचार के लिए घायल व्यक्ति को शोघी अस्पताल पहुचाया गया जहाँ से उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद शिमला आईजीएमसी शिमला अस्पताल भेजा जाएगा।

वही मुकेश शर्मा वन परिक्षेत्र अधिकारी कंडाघाट ने बताया कि घायल वन कर्मी को उपचार के लिए शोघी अस्पताल ले जाया गया है। बता दें कि इस मामले से पहले भी जिला के कसौली और सोलन के साथ लगते क्षेत्रों में तेंदुए के आतंक के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके है,वहीं प्रशासन भी इसको लेकर लोगो को रात में बाहर न निकलने की अपील कर रहा है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *