संजौली इंजनघर में बड़ा लैंडस्लाइड ,गाड़ियां दबी…

Spaka News

राजधानी शिमला के संजौली में इंजन घर सड़क पर भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के चलते सड़क किनारे खड़ी 2 गाड़ियां मलबे में दब गईं। भूस्खलन के कारण कई पेयजल लाइनें भी टूट गई हैं। इसके अलावा एक पेड़ भी गिरने की कगार पर है। देर रात हुए भूस्खलन से अब कई मकानों को खतरा हो पैदा गया है।इस बारे में जब स्थानीय पार्षद अंकुश वर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि देर शाम को अचानक इंजन घर सड़क पर भूस्खलन हो गया। इस सड़क के किनारे कई गाड़ियां खड़ी थीं। इस दौरान मलबे में 2 कारें दब गईं। इसके अतिरिक्त इंजन घरों के लिए बिछी कई पेयजल लाइनें में भी टूट गई हैं। इससे बुधवार को यहां पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई है।

पेयजल कंपनी के कनिष्ठ अभियंता अभिषेक शर्मा सुबह ही मौके पर पहुंच गए हैं और उनकी देखरेख में पाइपों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। लोगों को पानी की आपूर्ति समय से मिले, इसके लिए सुबह ही लाइनों की मुरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।


Spaka News