चंडीगढ़-मनाली NH पर चार मिल के समीप लैंडस्लाइड, 12 घंटे से हाईवे बंद………..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

शुक्रवार देर शाम लगभग 10 बजे नेशनल हाईवे चंडीगढ़ मनाली ओर चार मिल में लैंडस्लाइड के कारण बंद हो गया। अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में लैंडस्लाइड हो गया। हालांकि फोरलेन निर्माण का कार्य शाम 6 बजे से बंद हो जाता है, लेकिन अचानक रात को पहाड़ी से मलबा आ गिरा।

गनीमत यह रही इसमें कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। रात को इस मलबे को हटाना काफी मुश्किल था। जिस कारण सुबह प्रशासन ने कंपनी के सहयोग से मलबा हटाने के लिए मशीनरी लगा दी है।

बताया जा रहा है कि तकरीबन दोपहर 12 बजे तक रास्ता खुल जायेगा।दोनो तरफ रात से ही वाहनों की लंबी कतारें लगी है। जब तक नेशनल हाईवे बहाल नहीं होता तब तक वैकल्पिक मार्ग पंडोह गोहर व मंडी कटोला बजौरा का प्रयोग करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल:महिला का पहले बनाया अश्लील वीडियो:आरोपी ने फिर किया वायरल, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच...........

Spaka Newsहिमाचल के ऊना जिला में एक व्यक्ति ने पहले तो महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल कर दिया। आलम यह है कि यह वीडियो पूरे गांव में फैल गया। हर किसी के मोबाइल में यह वीडियो देखा जा सकता है। जिसको लेकर एक व्यक्ति ने […]

You May Like