हमीरपुर : रिटायर्ड फौजी ने जमीन विवाद में मां-बेटे को गोलियों से भूना, 2 की हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हमीरपुर। हमीरपुर जिला के सुजानपुर इलाके में स्थित बीड बहगेड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी की बड़ी वारदात सामने आई है। रिटायर्ड फौजी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव में जमीनी विवाद के चलते रिटायर्ड फौजी ने यह फायरिंग की। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुजानपुर पुलिस की टीम घायलों के बयान लेकर जांच में जुट गई है।

पुलिस की शुरूआती जांच के मुताबिक गोली चलाने वाला चंचल और दूसरे पक्ष पड़ोसी हैं। उनके बीच एक जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। दोनों उस जमीन पर अपना हक जताते हैं। शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे फिर दोनों में जमीन को लेकर बहस हुई। जिसके बाद झगड़ा इतना बढ़ गया कि चंचल सिंह ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।पुलिस की जांच के मुताबिक मृतक कटोच अपनी माता विमला देवी व पत्नी-बेटे के साथ खेत में काम कर रहे थे। वहीं आरोपी चंचल सिंह मकान के छत पर खड़ा था। वहीं से उसने गोलियां चला दी। जिसके बाद करण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अन्य तीनों को भी छर्रे लगे। तड़पती हुई उनकी माता विमला को सुजानपुर अस्पताल लाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। करण की पत्नी व बेटे का इलाज चल रहा है।


Spaka News
Next Post

शिमला की कैथू जेल में पत्नी के हत्या के आरोपी ने बाथरूम में कंबल से फँदा लगाकर की आत्महत्या

Spaka Newsराजधानी शिमला के कैथू जेल में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी ने बाथरूम में आत्म हत्या कर ली है. 30 साल के आरोपी नेमल उराव ने बाथरूम में कंबल का फंदा बनाकर खुद को फांसी लगा ली.  आरोपी के शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला के इंदिरा गांधी […]

You May Like