हिमाचल के सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल बना हत्यारा,दरात से हमला कर की भाभी की हत्या………

Avatar photo Spaka News
Spaka News

बिलासपुर जिले के भराड़ी थाना के तहत सौग गांव में पेशे से सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य ने अपनी भाभी पर दराट से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तरवाड़ में  प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है। 10 दिन पहले ही आरोपी को  प्रधानाचार्य पद पर प्रमोशन मिली थी। घटना सोमवार सुबह करीब 6 बजे हुई। सौग गांव की 55 वर्षीय रोशनी देवी पशुशाला में भैंस से दूध निकाल रही थी। इसी दौरान महिला के देवर ने पीछे से दराट से हमला कर दिया। महिला की गर्दन पर गहरा घाव होने के चलते मौके पर ही महिला की मौत हो गई।

आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जसवाल, उपअधीक्षक चंद्रपाल भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। मृतका के मायके वालों ने घटनास्थल पर जमकर नारेबाजी की।

उन्होंने आरोपी को फांसी देने की मांग की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जसवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार डी.पी. उनियाल के निधन पर शोक व्यक्त किया

Spaka Newsमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ पत्रकार द्वारका प्रसाद उनियाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका गत रात्रि निधन हो गया। उनके सुपुत्र अरुण उनियाल वर्तमान में सूर्या समाचार के राज्य ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि द्वारका प्रसाद उनियाल का […]

You May Like