हिमाचल : LLB कर रहे कांगड़ा के युवक ने निगला जहरीला पदार्थ,पीजीआई ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

Spaka News

हमीरपुर में ही किराए के कमरे में रहने वाले एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक को उपचार के लिए हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया गया। स्थिति नाजुक होता देख इसे हमीरपुर मेडिकल कालेज से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया। पीजीआई ले जाते समय ही युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। रास्ते में मौत हो जाने के चलते इसे वापस हमीरपुर मेडिकल कालेज ले आए। यहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार युवक कांगड़ा जिला से संबंध रखने वाला था। यह एक निजी यूनिवर्सिटी से एलएलबी कर रहा था। बीते बुधवार रात को ही इसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डाक्टर आकृति शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि जहरीले पदार्थ के सेवन के बाद पीजीआई ले जाते इसमें युवक ने दम तोड़ दिया था। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।


Spaka News