हिमाचल : युवती से बाइक सवार ने की अश्लील हरकतें, जान से मारने की दी धमकी…………..

Spaka News

डाक कर्मी युवती छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है डाक कर्मी युवती ने मकान मालिक के बेटे पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। युवती डाक विभाग में नौकरी करती है व यहां किराये के मकान पर रहती है। वहीं मकान मालिक के बेटे ने युवती को मोटरसाइकिल पर साथ चलकर डाक बांटने के लिए कहा व जब वह डाक बांटकर वापस आए तो युवक ने अपना मोटरसाइकिल एकांत जगह पर खड़ा कर दिया व युवती के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। युवती ने इसका विराेध किया व युवक के घर जाकर सारी बात बताने की बात कही तो उसे जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग गया।
वहीं संसारपुर टैरेस पुलिस चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने युवती के बयानों पर बुधवार को मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है व युवक से भी पूछताछ जारी है। वहीं डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया  युवती के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है व युवक से भी पूछताछ जारी है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *