हिमाचल : गाय के बछड़े को बचाने के चक्कर में पटरी से उतरी कालका-शिमला ट्रेन ……………..

Spaka News

हिमाचल के सोलन जिला में एक ट्रेन पटरी से उतर गई। यह ट्रेन कालका शिमला ट्रैक पर कंडाघाट और सलोगड़ा के बीच उतरी है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि इस ट्रैक पर रेलगाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से ठप्प हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को एक ट्रेन कंडाघाट और सलोगड़ा के बीच अचानक से पटरी से उतर गई।

बताया जा रहा है कि ट्रैक पर अचानक सामने आई गाय को टक्कर मारने के बाद मालगाड़ी के दो टायर पटरी से नीचे उतर गए। ट्रेन के ड्राइवर ने इसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी। जिसके बाद रेलवे के इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंच गई है। जल्द ही ट्रेन को पटरी पर लाकर अपने रूट पर भेजा जाएगा।


Spaka News