सरकार का बड़ा फैसला : क्लर्क (लिपिक) की जगह लेंगे जे ओए आईटी, अब क्लर्क (लिपिक) की भर्ती नहीं होगी

Spaka News

शिमला: हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में अब क्लर्क (लिपिक) की भर्ती नहीं होगी, ऐसे में अब क्लर्क के स्थान पर जेओए (आईटी) के पद को भरा जाएगा। इससे अब क्लर्क डाइंग कैडर हो जाएगा और उसके स्थान पर सभी सरकारी विभागों में जेओए (आईटी) के पदों को ही भरा जाएगा। राज्य सरकार ने ऑनलाइन और डिजिटल टूल्स आधारित काम की जरूरत को देखते हुए क्लर्क को डाइंग कैडर में डाल दिया है। यानी रिटायरमेेंट के साथ इनके पद खत्म होते जाएंगे।उल्लेखनीय है कि विभिन्न विभागों में क्लर्कों के खाली पदों को भरे जाने की मांग की जा रही है। इस पर सरकार ने अब निर्णय लिया है कि भविष्य में जेओए (आईटी) के पदों को ही भरा जाए। इसके पीछे मंशा यह है कि उन्हीं लोगों को अब सरकारी सेवा में रखा जाएगा, जिनको कम्प्यूटर का ज्ञान होगा।


Spaka News