हिमाचल : घायल मिले व्यक्ति ने आईजीएमसी में तोड़ा दम, बेटा बोला- इस शख्स ने ली मेरे पिता की जान……..

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले स्थित एक गौशाला के पास चोटिल पड़े मिले एक शख्स को इलाज के लिए राजधानी शिमला स्थित सूबे के सबसे बड़े अस्पताल IGMC लाया गया था। जहां पर इलाज के दौरान बीती रात उक्त शख्स की जान चली गई। वहीं, अब जान गंवाने वाले शख्स के बेटे ने एक शख्स के ऊपर उसके पिटा की हत्या करने का आरोप लगाया है।
मृतक शख्स के बेटे प्रकाश चंद ने कैलाश चंद नामक शख्स के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उसके पिता को अपने साथ ले गया था और उसके बाद वह घायल अवस्था में मिले। जिसके चलते उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे ने इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ सोलन जिले के भराड़ी घाट में 14 अक्तूबर की शाम को नीकू राम 55 वर्षीय गौशाला के पास घायल अवस्था में मिला था, जिसे इलाज के लिए पहले अर्की अस्पताल और फिर वहां से आईजीएमसी रेफर कर दिया गया। बीती रात को नीकू राम की आईजीएमसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। 
मृतक के बेटे प्रकाश चंद ने बताया कि उनके पिता को कैलाश अपने होटल में ले गया था, जहां उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। उन्होंने बताया कि जब वह 14 अक्तूबर को सड़क पर जा रहे थे, तो उन्हें पिता गौशाला के पास घायल अवस्था में मिले। जिनकी बीती रात अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया है कि कैलाश ने उनके पिता की हत्या की है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *