नगर निगम मण्डी से निर्दलीय पार्षद ने मुख्यमंत्री से की भेंट…

Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां नगर निगम मंडी के वार्ड नंबर एक, खलियार की निर्दलीय पार्षद अलकनंदा हांडा ने भेंट की।

इस अवसर पर पार्षद ने राज्य सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी पहलों पर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आम लोगों के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को राज्य के विकास और प्रगति के लिए समर्पित एक दूरदर्शी नेता बताया।

इस अवसर पर धर्मपुर से विधायक चन्द्र शेखर भी उपस्थित थे।


Spaka News