हिमाचल : नशा निवारण केंद्र में कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई………

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

नालागढ़ में स्थित एक नशा निवारण केंद्र में कुछ लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त नशा निवारण केंद्र में किसी बात को लेकर नालागढ़ निवासी दीपक से कई लोगों ने मारपीट की, जिससे उसको काफी चोटें आई थीं। स्थानीय अस्पताल से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया लेकिन उसकी मौत हो गई। डीएसपी नालागढ़ मानविंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Spaka News
Next Post

चुनाव रिजल्ट से पहले कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, 30 पार्टी पदाधिकारी 6 साल के लिए निष्काषित.........

Spaka Newsहिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौपाल के प्रस्ताव पर 30 पदाधिकारियों को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों और कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने के आरोप पर इन पदाधिकारियों के खिलाफ […]

You May Like