हिमाचल : मंडी जिले में मां ने चार साल के बच्चे को जहर देकर खुद भी निगला, दोनों की हालत गंभीर

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक महिला ने अपने चार साल के बच्चे को जहर देकर खुद भी निगल लिया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला और बच्चे को 108 एंबुलेंस के जरिये जोगेंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को जोगेंद्रनगर अस्पताल पहुंचने पर प्राथमिक उपचार के बाद इनको मंडी क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि महिला ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया अब तक इसका पता नहीं चल पाया है। क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद लोग भी हैरान हैं कि एक मां चार साल के बच्चे को जहर देने का कदम कैसे उठा सकती है।

पुलिस ने जानकारी मिलते ही अपनी टीम रवाना कर दी है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की पूछताछ के बाद ही मामले से पर्दा उठ पाएगा।


Spaka News