24 घंटों में खाकी ने दबोचा नालागढ़ में हुए डबल मर्डर केस का एक आरोपी

Avatar photo Spaka News
Spaka News

हिमाचल के सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में बीते रोज दो सगे भाईयों की बेरहमी से हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने 24 घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस इसके दो अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्य आरोपी के पकड़े जाने के बाद अब उसके दोनों साथी भी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।

मुख्य आरोपी इंद्रजीत सिंह जालंधर का रहने वाला

पकड़े गए मुख्य आरोपी की पहचान पंजाब के जालंधर के देसलपुर के रहने वाले इंद्रजीत सिंह उर्फ इंदा के तौर पर हुई है। इंद्रजीत ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर नालागढ़ में बीते रोज दो सगे भाईयों की तेज धार हथियार से हत्या कर दी थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन टीमें बनाई थी, और उन्हें अलग अलग स्थानों पर भेजा गया था। 

नालागढ़ रामशहर मार्ग पर दोनों भाईयों को उतारा था मौत के घाट

बता दें कि बीती शाम को नालागढ़ रामशहर मार्ग पर दरगाह के पास ही पंजाब के तीन युवकों ने दो सगे भाईयों की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी थी। जिसके बाद वह पंजाब की तरफ भाग गए थे। पुलिस को इन लोगों की पकड़ने के लिए बद्दी.बरोटीवाला व नालागढ़ इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद ली। 

अपने मामा के पास रहते थे दोनों भाई

दोनों मृतक सगे भाई पंजाब के नकोदर के रहने वाले थे और अपने मामा के पास नालागढ़ में किराये के मकान में रहते थे। युवकों पर जानलेवा हमले की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों भाईयों को अस्पताल पहुंचाया था, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। 


Spaka News
Next Post

हिमाचल में होने जा रही 150 पदों पर भर्ती, यहां होंगे साक्षात्कार; जानें डिटेल

Spaka Newsशिमला। क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला सुरक्षा गार्ड के 150 पदों के लिए 21 और 22 अगस्त 2023 को इंटरव्यू आयोजित करेगा। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, 21 अगस्त को सुबह 10:30 बजे क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला और 22 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय सुन्नी […]

You May Like