गुड़िया Murder Case : आईजी जहूर जैदी तीन साल बाद बहाल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

Spaka News

आईजी जहूर हैदर जैदी को हिमाचल प्रदेश सरकार ने बहाल कर दिया है। गृह विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आईजी जैदी को प्रदेश सरकार ने 15 जनवरी 2020 को सस्पेंड किया था। तीन साल बाद सरकार ने उन्हें बहाल किया है। आईजी जहूर हैदर जैदी पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करेंगे। तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

15 जनवरी 2020 को कोटखाई मामले में शिमला की पूर्व SP सौम्या सांबशिवन पर बयान बदलने के लिए दबाव बनाने पर पूर्व सरकार ने जैदी को सस्पेंड किया था। सौम्या सांबशिवन ने अदालत में जैदी के खिलाफ एक आवेदन दिया, जिसमें कहा कि जैदी ने उन पर बयान बदलने का दबाव डाला था।


Spaka News