हिमाचल: पति-पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला, आरोपी मौके से फरार …………………………

Spaka News

नालागढ़ के दत्तावोल में किराये के मकान में रह रहे दंपति पर एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक जसवीर कौर पत्नी राजेंद्र कुमार निवासी मढ़ावाला (पिंजौर) दत्तोवाल में किराए के मकान में रहते हैं। इस दौरान वार्ड-6 निवासी बाबू खान जबरन मकान में आ पहुंचा और तेजधार दराट से पति व पत्नी पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।अब तक हमले के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आगामी जांच शुरू कर दी है।डीएसपी नालागढ़ ने बताया कि तेजधार हथियार के हमले के घायलों को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस कारणों का पता लगाने में भी जुटी हुई है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *