हिमाचल : महिला की कटी बाजू लेकर घूम रहा था कुत्ता, लोगों में फैली दहशत, पुलिस जांच में जुटी

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हिमाचल के सोलन जिला में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हुआ यूं कि रविवार को एक कुत्ता इंसानी हाथ लेकर दौड़ रहा था। लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो उन्होंने कुत्ते को पकड़ने का प्रयास किया परंतु कुत्ता वहां से भाग निकला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने सूचना मिलने के साथ ही जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार सोलन शहर के खूंड़ीधार में स्थानीय लोगों ने एक आवारा कुत्ते के मुंह में किसी इंसानी हाथ को दबाकर ले जाते हुए देखा। इसके बाद इलाके में आसपास कहीं महिला के शव होने की भी आशंका जताई जा रही है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सोलन के खूंडीधार  में आज एक महिला का हाथ मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस व स्थानीय लोगों ने मिलकर हाथ को ढूंढा। स्थानीय लोगों के अनुसार जब वह नलके से पानी भर रहे थे तो उन्होंने देखा की एक काला रंग का कुत्ता मुंह में किसी आदमी की कटी हुई बाजू सड़क से नीचे झाड़ियों की तरफ ले जा रहा है। जब तक वह कुत्ते को पकड़ पाते कुत्ता वहां से भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से बाजू को ढूंढा और कार्यवाही शुरू की है। स्थानीय लोगों व पुलिस द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि कही आसपास किसी महिला का शव हो सकता है। पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्यपाल ने ब्रह्म कुमारी संस्थान में शिव ध्वजारोहण किया

Spaka Newsराज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने भारतीय उच्च परम्पराओं के पालन पर विशेष बल देते हुए कहा कि संगठन समाज में अच्छे विचारों और संस्कृति को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।  राज्यपाल ने यह बात आज यहां शिमला के निकट पंथाघाटी में प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय संस्थान […]

You May Like