ट्रायल सफल: 11 हजार फुट की ऊंचाई पर माता शिकारी देवी पहुंची HRTC बस ……..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मंडी : सराज की सबसे ऊंची चोटी और विश्वविख्यात धार्मिक एवं पर्यटन स्थल शिकारी देवी का सफर अब और अधिक सुविधाजनक होने वाला है। शनिवार को पहली बार शक्तिपीठ शिकारी देवी के लिए बस का सफल ट्रायल हुआ है। श्रधालुओं और पर्यटकों को सुविधा मुहैया करवाने के लिए निगम की बस का ट्रायल रायगढ़ से शिकारी देवी तक किया गया। इस मौके पर एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। 

इस दौरान साथ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुलजारी लाल व पितांबर ठाकुर, सराज मंडल महामंत्री टीकम ठाकुर व भीष्म ठाकुर, सीडी कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन कमल राणा,सराज मंडल भाजपा सोशल मीडिया संयोजक वेदी राम,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दिवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इससे पूर्व शिकारी देवी के लिए बस का ट्रायल बीते वर्ष सितंबर माह में रखा गया था, लेकिन क्षेत्र में बर्फबारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। 

जानकारी देते हुए सराज भाजपा सोशल मीडिया संयोजक वेदी राम ने कहा कि शिकारी माता मंदिर के लिए शनिवार को सफल हुए बस के ट्रायल से क्षेत्र और संपूर्ण जिला में खुशी की लहर दौड़ गई है।

 बता दें कि समुद्र तल से लगभग 3 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित माता शिकारी देवी की चोटी पर प्रतिवर्ष बर्फबारी के बाद लाखों श्रद्धालुओं द्वारा शीश नवाया जाता है। इसके अलावा शिकारी देवी पर्यटकों के लिए भी एक आकर्षण का केंद्र है। वही अब आने वाले समय में क्षेत्र को बस से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है जिससे लोगों को यहां पहुंचने के लिए भारी-भरकम किराए के भुगतान से निजात मिलेगी।


Spaka News
Next Post

हिमाचल : वॉल्वो बस में सफर कर रहे हरियाणा के व्यक्ति से चरस बरामद .........

Spaka Newsकुल्लू : वॉल्वो बस में सफर कर रहे एक हरियाणा के व्यक्ति से चरस बरामद की है। जिस कारण पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है और व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक तस्कर को 470 ग्राम चरस की […]

You May Like