हिमाचल : चंबा में पत्थरों की चपेट में आई HRTC बस, एक यात्री जख्मी

Spaka News

कलौता से वापिस आ रही सरकारी बस में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब अचानक पहाड़ी से भूस्खलन के कारण पत्थर बस पर गिर गए। बस में चार यात्री थे। पत्थरों की चपेट में आने से एक यात्री को चोटें आई। चोटिल यात्री को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां यात्री को जरूरी उपचार दिया गया।

जानकारी के अनुसार बस अपने रूट के मुताबिक दोपहर बाद न्यू बस स्टैंड चंबा के लिए वापिस आ रही थी। जब कलौता के समीप पहुंची पहाड़ी से अचानक भूस्खलन शुरू हो गया। इस कारण यात्रियों ने तुरंत भागकर अपनी जान बचाई।चालक परिचालक ने भी बिना समय गंवाए बस से बाहर निकले। भूस्खलन की चपेट में आने से बस को नुकसान पहुंचा है।

बस चालक-परिचालक ने घटना की जानकारी निगम के उच्च अधिकारियों को दी। पत्थरों की चपेट में आने से बस को काफी नुक्सान पहुंचा है। चम्बा में बारिश के दौरान कई स्थानों पर पहाड़ दरक रहे हैं, जिसके कारण वाहनों की आवाजाही थम रही है। उधर, आरएम चम्बा साहिल कपूर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी, जिसमें एक यात्री को चोटें आई थीं जिसे उपचार मेडिकल काॅलेज में दिया गया। 


Spaka News