हिमाचल : अनियंत्रित होकर दुकान से टकराई HRTC बस, 23 यात्री घायल, पढ़े पूरी खबर ……. ……. ……

Spaka News

दाड़लाघाट क्षेत्र के धुंदन में एचआरटीसी की बस बिल्डिंग से जा टकराई। इस हादसे में 23 लोग घायल हुए, जिनमें से 5 लोगों को स्वास्थ्य केंद्र अर्की रैफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार बस चालक अमित गौतम एचआरटीसी की बस (एचपी 64ए-4157) को सोलन से चिंतपूर्णी ले जा रहा था। इस दौरान बस धुंदन में कृष्ण चंद गुप्ता की बिल्डिंग से जा टकराई।
यह हादसा बस चालक की तेज रफ्तरी व लापरवाही के कारण घटित हुआ है। इस बस में 30 यात्री सवार थे। इस हादसे में 23 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए धुंदन के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां से 5 लोग लोगों को नाजुक हालत के चलते अर्की के स्वास्थ्य केंद्र रैफर किया गया। इस संदर्भ में दाड़लाघाट पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।इसकी पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने की है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *