हाटी समुदाय से जुड़े ST कानून पर हिमाचल हाईकोर्ट की डबल बेंच ने लगाई 18 मार्च तक रोक..

Spaka News

शिमला:- हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा देने का मामला एक बार फिर अटक गया है. हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने मामले पर 18 मार्च तक के लिए रोक लगा दी है. हालांकि केंद्र सरकार से कानून बनने के बाद हिमाचल सरकार ने भी इसको हरी झंडी दिखा दी थी. क्योंकि मामला कोर्ट के विचाराधीन था ऐसे में अब हाटी समुदाय के लोगों को प्रमाण पत्र लेने के लिए कोर्ट के निर्णय का इंतजार करना पड़ेगा.


Spaka News