HP Cabinet : मंत्रिमंडल का विस्तार आज, छह से सात मंत्री ले सकते हैं शपथ, जानें ….

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम जारी होने के एक माह बाद रविवार को सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होगा। छह से सात मंत्री राजभवन में सुबह शपथ ले सकते हैं। शनिवार को दिल्ली से लौटते ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी कांग्रेस विधायकों को शिमला बुला लिया है। हालांकि मुख्यमंत्री ने शनिवार देर रात तक मंत्रियों के नामों को लेकर पत्ते नहीं खोले। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस आलाकमान के पाले में गेंद डालते हुए दिल्ली से मंत्रियों की सूची जारी होने की बात कही। मंत्री पद के लिए अभी चंद्र कुमार, सुधीर शर्मा, हर्षवर्द्धन चौहान, धनीराम शांडिल, जगत सिंह नेगी, विक्रमादित्य सिंह और रोहित ठाकुर के नाम आगे हैं।राजभवन शिमला में रविवार सुबह 10:00 बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री शनिवार शाम करीब 5:30 बजे दिल्ली से शिमला लौटे।


Spaka News
Next Post

Swearing-in-Ceremony of Chief Parliamentary Secretaries

Spaka News Post Views: 305 Spaka News

You May Like