फाल्गुन कृष्ण पक्ष सप्तमी, शुक्रवार, 05 मार्च 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। Horoscope Today | Horoscope 5 March 2021 | Aaj Ka Rashifal

Spaka News

05 March Day Special
आज प्रातः 08:56 AM तक भद्रा रहेगी इसलिए भद्रा में कोई भी नया कार्य शुरू न करें आज प्रातः 07: 13 AM पर बुध धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे

युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942
सूर्योदय 06.15, सूर्यास्त 06.42, ऋतु – बसंत

मेष राशि :– आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की भी अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन बनाएंगे। पुराने मित्रों से मुकालात हो सकती है। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद के कारण मनमुटाव होने की संभावना रहेगी। महिलाओं के प्रति आकर्षण आपके लिए संकट खड़ा करेंगे। यात्रा, प्रवास और नए कार्य की शुरुआत न करना हित में रहेगा।
आज आपका भाग्यांक 2 होगा शुभ रंग क्रीम कलर होगा आज आप श्री सूक्त का पाठ करें लाभकारी होगा

वृषभ राशि :– आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं और क्रोध की अधिकता से नौकरी खतरे में पड़ सकती है। हालांकि, परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन कटु वचन से परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। मन में नकारात्मक विचार आने से उदासी अनुभव करेंगे। जमीन-मकान-वाहन खरीदने से बचें।
आज आपका भाग्यांक 5 होगा शुभ रंग सिल्वर होगा आज आप भगवद्गीता का पाठ करें लाभकारी होगा

मिथुन राशि :– आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और भाग्यवृद्धि के योग रहेंगे। कारोबार में आर्थिक लाभ रहेगा और सभी कार्य सफल होगे। कार्य विस्तार की योजनाएं शुरू कर सकते हैं। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। पुराने मित्रों से मुकालात होने की संभावना है। परिजनों-मित्रों के साथ किसी लम्बी यात्रा का आयोजन भी हो सकता है। भाई-बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा और उनके द्वारा लाभ भी मिलेगा।
आज आपका भाग्यांक 6 होगा शुभ रंग हल्का सफेद होगा आज आप जल में दुध और श्वेत तिल डालकर पितृों का तर्पण करे लाभकारी होगा

कर्क राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन उदास हो सकता है और मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय बुजुर्गों की सलाह लेना न भूलें और नए कार्य की शुरुआत करने से बचें। वाणी पर संयम रखने से परिवारजनों के साथ वाद-विवाद नहीं होगा। अपनी जिद छोडक़र समाधान करने पड़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खान-पान में लापरवाही न बरतें।
आज आपका भाग्यांक 1 होगा शुभ रंग सफेद होगा आज आप अपने पुर्वजो के निमित भगवद्गीता का पाठ करें लाभकारी होगा

सिंह राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन सभी कार्य सफल होंगे। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। परिवारजनों के साथ दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात सफल और आनंददायक रहेगी। कोई शुभ समाचार मिलेगा। मित्रों तथा स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। आनंददायक प्रवास हो सकता है।
आज आपका भाग्यांक 3 होगा शुभ रंग गोल्डन होगा आज आप तीर्थ जल से अपने पितृों का तर्पण करें लाभकारी होगा आज

कन्या राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक धन खर्च होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ भी मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में क्रोध और आवेश रहेगा, जिससे किसी के साथ उग्र तकरार का अवसर आ सकता है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा और परिजनों का भी सहयोग मिलेगा। यात्रा को टालने में ही भलाई है।
आज आपका भाग्यांक 9 होगा शुभ रंग हल्का गुलाबी होगा आज आप ब्राह्मणों को भोजन कराएं लाभकारी होगा

तुला राशि :- आज का दिन शुभ फलदायक रहने के योग बन रहे हैं। नौकरी-व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है। आकस्मिक धनलाभ प्राप्त हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शेयर बाजार और प्रॉपर्टी में निवेश से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए दिन शुभ है। मित्रों, सम्बंधियों के साथ की मुलाकात आनंदित करेगी।
आज आपका भाग्यांक 8 होगा शुभ रंग सुनहरा होगा आज आप जरूरत मंद लोगो की सहायता करे लाभकारी होगा

वृश्चिक राशि :– आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में माहौल अच्छा रहेगा और सहकर्मियों के सहयोग से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। हालांकि, परिश्रम की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक-मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों पर उच्च अधिकारी मेहरबान रहेंगे और अपनी कार्यशैली से उन्हें प्रभावित कर सकेंगे। परिवार में परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी। परिजनों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें और बिना कारण किसी से विवाद में न पड़ें।
आज आपका भाग्यांक 3 होगा शुभ रंग हल्का गुलाबी होगा आज आप चिड़ियों को दाना डालें लाभकारी होगा

धनु राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आशा के अनुरूप सफलता मिलेगी, लेकिन कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कामकाज की भी अधिकता रहेगी, जिससे तन-मन से थकान तथा बेचैनी का अनुभव करेंगे। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दाम्पत्य जीवन आनंदमय रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें और खान-पान में सावधानी बरतें।
आज आपका भाग्यांक 4 होगा शुभ रंग सफेद होगा आज आप गरीबों को वस्त्र प्रदान करें लाभकारी होगा

मकर राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता रहेगी और कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी, जिससे मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में अधिक रूचि लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनावश्यक धन खर्च रहेगा, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अच्छा नहीं है। प्रवास में आकस्मिक कठिनाइयां आएंगी। क्रोध और वाणी पर संयम रखें।
आज आपका भाग्यांक 7 होगा शुभ रंग हल्का सफेद होगा आज आप गाय को गुड़ खिलाएं लाभकारी होगा

कुम्भ राशि :– आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दांपत्य जीवन का विशेष आनंद मिलेगा। आप सहकुटुंब किसी सामाजिक स्थान पर घूमने अथवा लघु प्रवास पर जाकर आनंद में दिन व्यतीत करेंगे। पुराने मित्रों से मुकालात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। सेहत भी अच्छी रहेगी। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर आएगा। विदेश में बसने वाले स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे।
आज आपका भाग्यांक 1 होगा शुभ रंग महरुम होगा आज आप सपत्नीक ब्राह्मण को भोजन कराएं लाभकारी होगा

मीन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे और सभी कार्य आसानी से सफल होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे, जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। रुके हुए कार्यों की पूर्णता के लिए मार्ग सरल बनेंगे। खान-पान में सावदानी रखनी होगी। 
आज आपका भाग्यांक 4 होगा शुभ रंग सफेद होगा आज आप गाय को हरी दुर्वा खिलाए लाभकारी होगा


Spaka News

2 Comments

  1. XN88.COM hỗ trợ đa thiết bị – đăng nhập cùng lúc trên điện thoại và máy tính mà không bị logout. TONY03-20

  2. Các giấy phép này cũng yêu cầu xn88 có uy tín không phải thực hiện các biện pháp bảo vệ người chơi, như bảo mật thông tin cá nhân, chống gian lận, và đảm bảo công bằng trong trò chơi. Điều này giúp người chơi yên tâm hơn khi tham gia cá cược tại nhà cái. TONY03-20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *