WPL : करोड़पति बनी हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर, RCB ने दिया 1.5 करोड़ का पैकेज……

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

रेणुका सिंह को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में अपनी टीम में शामिल किया है। महिला आईपीएल में रेणुका सिंह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पोशाक में नजर आएगी।

हिमाचल की बेटी रेणुका सिंह ने क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम और ऊँचा कर दिया है। महिला वूमेन प्रीमियर लीग में रेणुका सिंह को एक करोड़ 50 लाख लाख रुपए की बड़ी रकम मिली है। रेणुका सिंह को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में अपनी टीम में शामिल किया है। महिला आईपीएल में रेणुका सिंह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पोशाक में नजर आएगी।

बता दें कि रेणुका सिंह ने भारतीय टीम के लिए अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। जिसकी बदौलत WPL की सभी फ्रेंचाइजी उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहती थी। ऑक्शन में शामिल हुई रेणुका सिंह ठाकुर ने अपना बेस प्राइस 30 लाख रखा था। हिमाचल की रहने वाली रेणुका ठाकुर जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र से संबंध रखती है। रेणुका पिछले कुछ समय से भारतीय टीम में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।


Spaka News
Next Post

पर्यटन को बढ़ावा देने में परस्पर सहयोग करेंगे हिमाचल व गोवा

Spaka Newsहिमाचल प्रदेश और गोवा पर्यटन और निवेश जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए परस्पर सहयोग से कार्य करेंगे और घरेलू तथा विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष पैकेज भी तैयार किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के मध्य […]

You May Like