हिमाचल की एयरहोस्टेस की बेंगलुरु में मौत, अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से नीचे गिरी………….

Spaka News

अपने बॉयफ्रेंड से मिलने दुबई से बेंगलुरु आई एयरहोस्टेस ने कथित तौर पर अपमार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार आधी रात की है। पुलिस के मुताबिक, कोरमंगला इलाके में रेणुका रेजिडेंसी में एक एयरहोस्टेस अपने बॉयफ्रेंड से मिलने आई थी। मृतका की पहचान अर्चना के रूप में हुई है। एयरहोस्टेस हिमाचल प्रदेश की रहने वाली थी।

शुरूआती जांच से पता चला है कि वह एक प्रतिष्ठित एयरलाइन कंपनी के लिए काम करती थी और दुबई से अपने सॉफ्टवेयर बॉयफ्रेंड आदेश से मिलने आई थी। आदेश केरल का रहने वाला है और बेंगलुरु में काम करता है। पुलिस का कहना है कि दोनों पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में थे। शव को सेंट जॉन अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। सूत्रों ने कहा कि मामले में गड़बड़ी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।


Spaka News