हिमाचल सतत पर्वतीय विकास को अपनाएगाः केवल सिंह पठानिया…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश नॉर्वे के सफल और समावेशी पर्वतीय विकास मॉडल को अपनाएगा। यह बात उन्होंने आज नॉर्वेजियन संसद के दौरे के उपरान्त कही।
श्री पठानिया ने कहा कि हिमाचल और नॉर्वे, दोनों में पहाड़ी भौगोलिक परिस्थितियां, प्राकृतिक सुंदरता और जल संसाधनों की प्रचुरता जैसी समानताएं हैं, लेकिन इन संसाधनों के उपयोग के तरीके अलग हैं। उन्होंने कहा कि नॉर्वे ने स्थानीय स्व-शासन संस्थाओं को सशक्त किया है, भविष्य के लिए तैयार आधारभूत ढांचा विकसित किया है और पर्यावरण के अनुकूल दीर्घकालिक विकास मॉडल अपनाया है।
उन्होंने हिमाचल में पंचायतों और खंड स्तर की संस्थाओं को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे विकास में तेजी आएगी, प्रशासन तंत्र अधिक उत्तरदायी और मजबूत बनेगा।
नॉर्वे की सुरंग निर्माण तकनीक, इलेक्ट्रिक वाहनों और कचरा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में प्रगति का उल्लेख करते हुए श्री पठानिया ने कहा कि हिमाचल इन क्षेत्रों में वैज्ञानिक योजना और सार्वजनिक-निजी साझेदारी को अपनाकर लाभ उठा सकता है।
उन्होंने कहा कि राज्य सतत पर्यटन की दिशा में आगे बढ़ेगा और नॉर्वे के वर्ष भर चलने वाले ईको-टूरिज्म मॉडल का अध्ययन कर इसे अपनाएगा।
श्री पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार दीर्घकालिक दृष्टिकोण, हरित विकास नीतियों और जन-केंद्रित शासन के माध्यम से प्रदेश को एक समृद्ध भविष्य की ओर ले जाने के लिए कार्य करेगी।
भारतीय मूल के नॉर्वेजियन संसद सदस्य हिमांशु गुलाटी इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक के साथ उपस्थित रहे।


Spaka News
Next Post

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से कुटलैहड़ के विधायक ने की भेंट...

Spaka Newsउप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से आज शिमला में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र सेे विधायक विवेक शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की।  इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को ऊना जिले के बंगाणा क्षेत्र में आयोजित होने वाले ‘जिला स्तरीय पिपलू मेला’ में बतौर मुख्यातिथि शामिल होने के लिए […]

You May Like