हिमाचल प्रदेश होम गार्ड भर्ती 2022 लेटेस्ट अपडेट, जानें किसी जिले से कितने……………..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हिमाचल प्रदेश में जल्द ही होम गार्ड जवानों के 994 पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रदेश में खाली पड़े होम गार्ड जवानों के पद भरने को लेकर विभाग की ओर से प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रदेश भर में होमगार्ड जवानों के 1982 पद खाली पड़े हैं।

प्रदेश भर में विभिन्न जिला प्रशासन चुनाव, राज्य स्तरीय मेलों और त्योहारों जैसे अवसरों पर होमगार्ड जवान महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं प्रदेश के अधिकतर पुलिस थानों का कार्यभार में Home Guards जवानों के सहारे चल रहा है। गौर हो कि प्रदेश में वर्ष 2018 के बाद होमगार्ड जवानों की भर्ती नहीं हो पाई है।

  • शिमला’-2 : 49 Posts
  • शिमला-3 : 89 Posts
  • नाहन : 65 Posts
  • बिलासपुर: 72 Posts
  • मंडी: 142 Posts
  • चंबा: 79 Posts
  • धर्मशाला: 136 Posts
  • हमीरपुर: 66 Posts
  • हमीरपुर: 64 Posts
  • ऊना: 84 Posts

योग्यता: 10वीं पास

आयु सीमा: 18 से 50 वर्ष

बता दें कि प्रदेश में होम गार्ड जवानों की भर्ती को लेकर विभाग ने अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश में खाली पड़े 1982 पदों में 50 प्रतिशत पदों को भरने के लिए विभाग ने प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा है।

प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद नव वर्ष पर होम गार्ड जवानों की भर्ती हो सकती है। एडीजीपी होम गार्ड एसपी सिंह ने कहा की प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद होम गार्ड जवानों के 994 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल प्रदेश : छात्रों की निर्मम पिटाई करने वाले शिक्षक को निलंबित करने के आदेश,पढ़े पूरी खबर

Spaka Newsहिमाचल प्रदेश जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के अध्यक्ष न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने बच्चों को यातना देने वाले अध्यापक को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। चम्बा जिले के लग्गा पंचायत में मिडल स्कूल के बच्चों को यातना देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो […]

You May Like