हिमाचल पुलिस ने 48 घंटों में सुलझा ली हत्या की गुत्थी, वजह जान रह जाएंगे हैरान……..

Avatar photo Spaka News
Spaka News

हिमाचल के सोलन जिला के धर्मपुर में कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर दो दिन पहले मिली एक युवक की लाश मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।  वहीं उसने हत्या का जो कारण बताया है, वह बहुत ही चौंकाने वाला है। आरोपी ने खुलासा किया है कि वह मृतक युवक के साथ अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाना चाहता था जिसके लिए युवक तैयार नहीं हुआ और उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक युवक गरीब प्रवासी था।

आरोपी की पहचाान 28 वर्षीय सूरज पुत्र शेर सिंह निवासी जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है। आरोपी ने छह सितंबर को घुमंतु व्यक्ति के गले पर बीयर की खाली बोतल से वार किया था। उसके बाद उसने पत्थर से उसको कुचल दिया, ताकि उसकी पहचान ना हो सके। लेकिन पुलिस ने कड़ी मशकत से इस हत्या की गुत्थी को 48 घंटों में ही सुलझा लिया है।बता दें कि सात सितंबर को राजकीय रेलवे थाना शिमला में सोलन के धर्मपुर में कालका.शिमला रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और बारीकी से घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए महर्षि मार्कण्डेय कॉलेज कुम्हारहट्टी भेज दिया था।

मामले की जांच के दौरान ही पुलिस को आरोपी के लापता होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने सूरज को जम्मू कश्मीर से पकड़ा और उसे हिमाचल ले आई। यहां सख्ती से पूछताछ पर सूरज ने मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी सूरज की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। 

सूरज ने पूछताछ में इस बात को कबूला है कि उसने पीड़ित से शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया था। इसी दौरान उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपी पुलिस रिमांड में चल रहा है।


Spaka News
Next Post

शर्मनाक करतूत, पहले विवाहिता के काटे बाल…फिर मुंह काला कर गांव में घुमाया..........

Spaka Newsहमीरपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर ससुरालियों ने विवाहिता महिला के बाल काट मुंह काला कर घुमाया है। मामले में भोरंज पुलिस ने केस (FIR) दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। यह घटना 15 दिन पहले की बताई जा रही है। मामले […]

You May Like