हिमाचल के व्यक्ति की दिल्ली में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत ,पढ़े पूरी खबर ………..

Spaka News

हिमाचल के व्यक्ति की दिल्ली में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हुई है। राजधानी में 33 वर्षीय सुरेश कुमार का मर्डर हुआ है या एक्सीडेंट पुलिस इसकी जांच कर रही है। सुरेश कुमार जिला कांगड़ा की नगरोटा बगवां तहसील के गांव रजियाणा का रहने वाला था। सुरेश पुत्र रमेश चंद दिल्ली के उत्तम नगर में बिस्कुट बनाने वाली फैक्टरी में बीते आठ साल से काम करता था।

वहीं पर नजदीक में ही क्वार्टर लेकर अकेला रहता था। परिजनों के मुताबिक बीते कल यानी मंगलवार को उसने छुट्टी की थी,शाम के वक्त वह नजदीक के किसी पार्क में गया था। रात करीब अढाई बजे परिजनों को दिल्ली पुलिस (Police) ने सुरेश कुमार की मौत की सूचना दी। उसके बाद परिवार में माहौल गमगीन हो गया। परिजन सुरेश का शव लेने दिल्ली (Delhi) रवाना हो गए। सुरेश के परिवार में उसकी पत्नी व दो छोटे बच्चे हैं। जिनमें डेढ साल का बेटा व चार साल की बेटी है।


Spaka News