Himachal : नशे में धुत्त नेपाली ने कर दिया पत्नी और बेटे का कत्ल, हत्यारा गिरफ्तार …..

Spaka News

कुल्लू: मणिकर्ण घाटी के जरी में एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी है। यह घटना रविवार दोपहर बाद की है। यह व्यक्ति नशे में धुत्त था। इस दौरान अपने परिवार के साथ झगड़ा कर रहा था।इसी बीच नेपाली ने अपनी पत्नी और बेटे पर लोहे की छड़ी के साथ दोनों पर वार किया और मौत के घाट उतारा। वहीं, इसकी सूचना क्षेत्र के लोगों ने तुरंत पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस को महिला और उसके लड़के के शव चटाई पर पड़े मिले।

 आगामी जांच में पुलिस जुट गई है। यह नेपाली पांच-छह सालों से जरी में किराए के मकान में रह रहा था। मामले की पुष्टि एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने की है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *