हिमाचल : कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज पिलाकर शातिरों ने बस में सवार युवक से की लूटपाट

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से नशा देकर लूटपाट करने का एक ताजा मामला रिपोर्ट किया गया है। जहां दिल्ली से पालमपुर बोल्वो बस में सवार होकर एक युवक अपने दोस्त के घर आ रहा था। 
इस बीच रास्ते में कुछ शातिरों ने पहले तो नशीली दवा मिलाकर कोल्ड ड्रिंक युवक को पिलाई। उसके बाद जब युवक बेहोश हो गया तो उसके पास से सारी नकदी व अन्य जरुरी सामान लेकर भाग गए। 
कुछ समय बाद जब युवक को होश आया तब उसने पाया की उसका सारा सामान चोरी हो गया है। जिसकी शिकायत उक्त युवक ने पुलिस में दी। युवक द्वारा दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। साथ ही पुलिस द्वारा मामले के संबंध में आगामी जांच की जा रही है। 
युवक की पहचान 27 वर्षीय अमनदीप के तौर पर हुई है। इस घटना की जानकारी देते हुए अमनदीप ने पुलिस को बताया कि बस में सवार एक युवक ने पहले तो उसके साथ खूब बातचीत की और उसके बाद बातों-बातों में उसने नशीली दवा मिलाए हुए कोल्ड ड्रिंक को उसे पीने के लिए कहा। 
इस दौरान जब उसने वह कोल्ड ड्रिंक पिया तो वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो उसका सारा सामान चोरी था। युवक का कहना है कि उसके बैग में लैपटॉप, कैश एटीएम कार्ड और कुछ जरूरी कागजात थे, जो चोरी हो गए हैं। 
पुलिस ने युवक के बयान दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने लोगों को भी सतर्क रहने के लिए कहा है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *