हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक 17 अप्रैल को, बैठक में हो सकते हैं अहम फैसले…

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के स्कूल और कॉलेजों में विद्यार्थियों की कम संख्या वाले मर्ज करने का शुक्रवार को प्रस्तावित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला हो सकता है। शिक्षा विभाग ने 50 विद्यार्थियों की संख्या वाले 11 कॉलेजों और पांच विद्यार्थियों की संख्या वाले 108 स्कूलों को मर्ज करने का प्रस्ताव भेजा है। मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार सुबह 11 बजे सचिवालय में मुख्यमंत्री सुक्खू की अध्यक्षता में होगी।

बैठक में बजट भाषण में की गई कई घोषणाओं को मंजूरी मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुनाव को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। शिमला से तारादेवी तक प्रस्तावित 13.79 किलोमीटर लंबे रोपवे प्रोजेक्ट के नए प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाना है। स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य विभागों में रिक्त पदों को भरने का मामला भी कैबिनेट में चर्चा के लिए रखा गया है।


Spaka News