Himachal : BSc Final Year के छात्र ने किराए के कमरे में लगाया फंदा, आगामी जांच शुरू ….

Spaka News

हिमाचल प्रदेश में लगतार बढ़ रहे आत्महत्या के मामले कहीं से भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं और यह गंभीर चिंता का विषय है। यहां स्थित नगर निगम मंडी के पैलेस कालोनी वार्ड में किराए का कमरा लेकर रह रहे एक 21 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि नगर निगम मंडी के पैलेस कालोनी वार्ड में एक युवक ने फंदा लगा लिया है। सूचना मिलते ही एएसपी सदर मंडी विवेक चाहल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी भेजा। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान साहिल (21) पुत्र संजय कुमार निवासी लोअर बेरी, डाकघर कोठुआन, तहसील संधोल के रूप में हुई है। उक्त युवक डिग्री काॅलेज मंडी में बीएससी फाइनल ईयर का छात्र था और यहां किराए के कमरे में रह रहा था। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है तथा मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों को पता लगाया जा रहा है।


Spaka News