हिमाचल: नदी से संदिग्ध अवस्था में बरामद हुई महिला व बच्चे की बॉडी……………..

Spaka News

पब्बर नदी में से एक महिला व सात वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया है. बता दें कि महिला की पहचान जुब्बल निवासी 28 वर्षीय नीतू पत्नी गुड्डू व छह वर्षीय कार्तिक के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उसके बाद ही पता लगाया जा सकेगा कि इनकी मौत कैसे हुई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद पब्बर नदी में लोगों ने 2 शव देखे. जिसकी लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद रोहड़ू पुलिस मौके पर पहुंची. डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पब्बर नदी से एक महिला और एक बच्चे का शव बरामद किया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
पब्बर नदी के तट पर सोमवार को मां-बेटे का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद किया गया। पुलिस ने लाशों को अपने कब्जे मे लेकर छानबीन शुरू कर दी है। महिला की पहचान नीटू (28) पत्नी गुड्डू गांव रोहटान और बच्चा कार्तिक (6) पुत्र गुड्डू के रूप में हुई है। ये दोनों परिवार सहित रोहडू में किराए के मकान में रहते थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी स्थानीय व्यक्ति ने नदी तट पर शवों के होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रोहडू लाया गया। डीएसपी रोहडू चमन लाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *