हिमाचल के दो होनहार बेटों ने पाया ‘‘अर्जुन अवार्ड’’, ये थी उपलब्धियां…

Spaka News

हिमाचल के दो बेटों ने शनिवार शाम महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से ‘अर्जुन अवार्ड’ हासिल कर देवभूमि को गौरवान्वित किया है। ऊना के रहने वाले निषाद कुमार को पैरालंपिक में सिल्वर मैडल जीतने पर अर्जुन अवार्ड से अलंकृत किया गया है। रजत पदक जीत कर निषाद ने हिमाचल के साथ-साथ भारत का नाम रोशन किया था।
कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन पर निषाद को रजत पदक हासिल हुआ था। टोक्यो पैरालंपिक में 22 वर्षीय निषाद ने एशियन चैंपियनशिप में भी रिकाॅर्ड बनाया था। मूलतः अंब के रहने वाले निषाद को सिल्वर मैडल जीतने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टवीट् के जरिए 29 अगस्त 2021 को बधाई दी थीे।
उधर, टोक्यो ओलंपिक्स मे कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हाॅकी टीम के हरेक सदस्य को अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया है। इसमें चंबा के डलहौजी उपमंडल के 26 वर्षीय वरुण कुमार भी शामिल थे। 25 जुलाई 1995 को खलंदर गांव में जन्में वरुण कुमार के पिता रोजी-रोटी की तलाश में पंजाब के जालंधर शिफ्ट हो गए थे। वो पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं। भारतीय हाॅकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह से वरुण की बचपन की दोस्ती है।
वरुण का बचपन से हाॅकी खेलने का जुनून था, लेकिन बाद में मनप्रीत ने ही वरुण को प्रेरित किया। एक मर्तबा चोटिल होने के कारण जूनियर वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाए थे। उसके बाद 2016 में वल्र्ड कप के लिए चुना गया था। कार्यक्रम में मौजूद हमीरपुर के सांसद व देश के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *