हिमाचल :सरकाघाट में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की हत्या , बीच सड़क पर गला काटकर उतारा मौत के घाट, जानें

Spaka News

सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर में सोमवार सुबह  कॉलेज जा रही नैण गांव की 19 वर्षीय छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने छात्रा का सिर धड़ से अलग कर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। क्षेत्र में इस बात को लेकर चर्चा है कि इस हत्याकांड को दो बाइक सवार युवकों ने अंजाम दिया है। मृतक छात्रा की पहचान 19 वर्षीय सिया गुलेरिया गांव नैण, गोपालपुर, सरकाघाट के रूप में हुई है। 

घटना की सूचना मिलते ही सरकाघाट पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। युवती की हत्या क्यों की गई, इस बात का पता आरोपियों से चलेगा। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी युवक फतेहपुर पंचायत के थाना गांव में ग्रामीणों ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसपी विनोद कुमार, एएसपी अभिमन्यु वर्मा, डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार गौतम मौके पर हैं। 


Spaka News