सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर आधारित हिम समाचार ऐप एप्पल स्टोर पर भी उपलब्ध

Avatar photo Spaka News
Spaka News

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर आधारित हिम समाचार ऐप अब ऐप्पल स्टोर पर भी उपलब्ध है और इसे आईओएस सॉफ्टवेयर पर भी आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह ऐप लोगों को राज्य सरकार की योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करता है जिससे वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। प्रवक्ता ने कहा कि यह ऐप सूचना एवं जन संपर्क विभाग की एक पहल है। इस ऐप के माध्यम से लोग राज्य सरकार के निर्णयों, वीडियो सामग्री, विभागीय समाचार बुलेटिन और विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यह ऐप हाल ही में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा लॉन्च किया गया था। पहले यह ऐप्लिकेशन केवल गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध था और अब यह ऐप्पल स्टोर पर भी उपलब्ध है।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 2 नवंबर 2023, Aaj Ka Rashifal 2 November 2023: आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा, आज इन राशियों पर होगी विशेष कृपा...

Spaka Newsराशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार […]

You May Like

Open

Close