तेज रफ्तार बाइक खाई में गिरी, युवक की मौत

Spaka News

चम्बा चकलु मार्ग पर रविवार दोपहर बाद एक बाइक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान अशोक कुमार पुत्र भगत राम निवासी गांव चकलु ग्राम पंचायत चकलु के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर युवक बाइक पर चम्बा से चकलु की तरफ जा रहा था। इस दौरान साल मोड़ के समीप पहुंचने पर खाई में जा गिरा। बाइक के गिरने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल को खाई से निकालकर उपचार के लिए मैडीकल कालेज चम्बा ले आए लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उधर देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गया है। मामले की पुष्टि एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने की है।


Spaka News