तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक से टकराई, 1 की मौत, दूसरा गंभीर

Spaka News

पुलिस थाना नालागढ़ के तहत एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की ट्रक के साथ हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार रिजवान पुत्र चमन निवासी धनारी, थाना गिनौर व जिला संभल (उत्तर प्रदेश) और अरवाज खान पुत्र जाकिर निवासी गांव नगलिया मशकूला, डाकघर सिरसी, थाना मनाठेर, तहसील बिलारी व जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। जब वे राजपुरा स्थित पैट्रोल पंप के पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया।

हादसे के दौरान मोटरसाइकिल सवार दोनों लोगों काे गंभीर चोटें आईं। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उपचार के दौरान रिजवान की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Spaka News