बेबस पिता ने लगाई गुहारः चार बच्चों का बाप ले गया मेरी बेटी को भगाकर…….

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

ऊना : हिमाचल प्रदेश में नाबालिग लड़कियों के घर से फरार होने के मामले कहीं से भी थमते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला प्रदेश के ऊना जीले के तहत आते हरोली उपमंडल से रिपोर्ट हुआ है। जहां पुलिस चौकी पंडोगा के तहत एक गांव में रहने वाली 16 साल की लड़की कहीं लापता हो गई है।

लड़की के पिता ने बताया है कि बीते 10 दिन से उनकी बेटी गायब है। उन्होंने पुलिस के पास इस बात की शिकायत भी दी है और एक प्रवासी शख्स पर उनकी बेटी को बहलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। लड़की के पिता ने हैरान करने वाला खुलासा करते हुए कहा कि उनकी बेटी को भगाकर ले जाने वाला शख्स 4 बच्चों का पिता है।

पुलिस के पास दी गई शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। उसने बताया कि वह बीते 25 साल से अपने परिवार के साथ इसी क्षेत्र में रह रहा है। उसने आगे बताया कि बीते 27 मई को उसकी बेटी घर से बाजार जाने को निकली थी।

इसके बाद से ही उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। इस बेबस पिता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में आगे बताया गया कि उसी दिन से मेरे मकान से कुछ दूरी पर रहने वाला एक शख्स भी लापता चल रहा है। लापता लड़की के पिता की मानें तो वही शख्स उनकी बेटी को भागकर ले गया है।

उधर, लड़की के पिता द्वारा इस बारे में शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा लड़की का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। लड़की के लापता होने और इस बारे में मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि डीएसपी हरोली अनिल पटियाल द्वारा की गई है।


Spaka News
Next Post

हिमाचल में एक और रेव पार्टी: अब लाहौल के जिस्पा में चल रही पार्टी में पुलिस की दबिश .....

Spaka Newsलाहुल स्पीति: देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में अब बाहरी देशों का कल्चर समाने लगा है। कुल्लू जिला में रात के अंधेरे में जंगल में चल रही रेव पार्टी इसका ताजा उदाहरण है। ऐसा ही एक और मामला अब लाहुल स्पीति जिला से सामने आया है। यहां भी […]

You May Like