हिमाचल: महिलाओं को टक्कर मार फरार हुआ कार सवार, जाने पूरी खबर …………….

Spaka News

पांवटा साहिब : उपमंडल पांवटा साहिब देर शाम एक अनियंत्रित कार ने दो महिलाओं को रौंद दिया। महिलाओं को गंभीर हालत में स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से एक को हायर सेंटर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय बबली देवी पत्नी जागा राम निवासी भूपुर पांवटा साहिब और सत्या देवी पत्नी सुरेश निवासी बातामंडी पांवटा साहिब फैक्ट्री में काम करके लौट रही थी। तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तारी कार ने अनियंत्रित होकर महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान कार चालक मौके से फरार हो गया। आस पास के लोगों की मदद से घायल महिलाओं को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है जबकि सत्या देवी की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रैफर किया गया है। वहीं, डीएसपी बीर बहादुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *