हिमाचल : पुलिस थाना से कुछ दूरी पर हरियाणा के युवक का शव बरामद, कागज पर लिखा मिला एक लड़की का नंबर …………………………………

Spaka News

गगरेट के कलोह में हरियाणा के युवक का हुआ शव बरामद, कागज पर लिखा मिला एक लड़की का नंबर
पुलिस थाना गगरेट से मात्र 500 मीटर की दूरी पर गांव कलोह करीब 30 वर्षीय युवक की लाश मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गगरेट-ऊना मार्ग पर गांव कलोह में एक मेडिकल स्टोर के पास यह शव मिला है। मृतक के मुंह से झाग निकली हुई थी और उसके पास से एक आधार कार्ड व एक पत्र मिला है, जिसमें एक मोबाइल नंबर भी अंकित है। पुलिस को मिले आधार कार्ड के अनुसार युवक का नाम प्रवेश कुमार पुत्र भगवान दास निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा है। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान के लिए पुलिस पत्र में लिखे मोबाइल नंबर पर फोन कर रही है जो कि किसी लड़की का बताया जा रहा है। लेकिन अभी तक मौत के कारणों का पता नही चल पाया है।

पुलिस बाज़ार में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है, ताकि पूरी घटना का पता चल पाए।
मृतक के मुंह से निकली झाग से अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था।

पुलिस ने जांच के लिए फारेंसिक टीम को भी बुलाया है, ताकि मौत के कारणों का पता चल पाए। मृतक के शरीर पर काली शर्ट और एक जीन्‍स पेंट है, जबकि कुछ दूरी पर एक जैकेट भी मिली है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने पुष्टि की है। उन्‍होंने बताया पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है, ताकि पूरे घटना क्रम से पर्दा उठ सके।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *