हर्ष महाजन होंगे हिमाचल की राज्यसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार..।

Spaka News

शिमला:- भाजपा ने हर्ष महाजन को हिमाचल की राज्यसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया है. भाजपा की तरफ़ से हर्ष महाजन थोड़ी देर में नामांकन दाखिल कर सकते हैं हर्ष महाजन लम्बे वक़्त तक कांग्रेस से MLA से लेकर मंत्री रहे हैं जिसके चलते कांग्रेस में भी उनकी पैठ है. ऐस में कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती है. कांग्रेस पार्टी ने अभिषेक मनु सिंघवी को अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया है.हालांकि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार है, म कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत है. 68 विधायक में से 40 विधायक कांग्रेस, 25 विधायक भाजपा के है जबकि 3 निर्दलीय विधायक है. बाबजूद इसके कांग्रेस की आपसी कलह किसी से छिपी नही है. जो कांग्रेस पर भारी पड़ सकती है.

https://www.facebook.com/share/r/VFH7RuaybQMuvPPC/?mibextid=ZbWKwL


Spaka News