राज्यपाल का नई दिल्ली में गरिमापूर्ण स्वागत

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का आज नई दिल्ली पहुंचने पर हिमाचल सदन में पूर्वांचल मोर्चा, दिल्ली केंद्र व अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। राज्यपाल बनने के उपरांत यह उनका पहला तीन दिवसीय दौरा है।
राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल को देवभूमि और वीरभूमि के नाम से भी जाना जाता है। यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में सर्वोच्च संवैधानिक पद की जिम्मेदारी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक सुंदर राज्य है और इस प्रदेश को अलौकिक प्राकृतिक सुंदरता प्राप्त है जो इसकी समृद्ध संस्कृति और उच्च परंपराओं का प्रतिबिम्ब है। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और हरियाली के संरक्षण की दिशा में कार्य करेंगे।


Spaka News
Next Post

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अधिवेशन को किया संबोधित

Spaka Newsछत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन के दूसरे दिन संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही अपने 1.36 लाख कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी है, जो […]

You May Like