राज्यपाल ने शिमला में जलग्रहण-क्षेत्र अभ्यारण्य का दौरा किया

Avatar photo Spaka News
Spaka News

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला में ढली के निकट शिमला जलग्रहण-क्षेत्र अभ्यारण्य का भ्रमण किया। उनके साथ लेडी गर्वनर श्रीमती जानकी शुक्ल भी उपस्थित थीं।
राज्यपाल ने अभ्यारण्य क्षेत्र की वनस्पतियों और जीवों में गहरी रुचि दिखाई।
उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हिमाचल प्रदेश को अपार प्राकृतिक सौंदर्य प्रदान किया है और इसका संरक्षण व संवर्धन सुनिश्चित करना सभी का दायित्व है।
इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव (दक्षिण) शिमला, के. थिरुमल ने राज्यपाल का स्वागत किया और जलग्रहण-क्षेत्र अभ्यारण्य के बारे में जानकारी दी।


Spaka News
Next Post

विक्रमादित्य सिंह ने निगमित सामाजिक दायित्व के तहत खेलों को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।

Spaka Newsलोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज मणिपुर के इम्फाल में आयोजित राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रियों के दो दिवसीय चिंतन शिविर को संबोधित किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वाकांक्षी […]

You May Like