राज्यपाल ने प्रियंका भारद्वाज द्वारा लिखित पुस्तक सुनीता जैन का रचना-संसार का विमोचन किया

Spaka News

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में प्रियंका भारद्वाज द्वारा लिखित पुस्तक सुनीता जैन का रचना-संसार का विमोचन किया।इस अवसर पर राज्यपाल ने लेखक के शोध कार्य और प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सुनीता जैन का रचना-संसार बहुत ही व्यापक रचना है और सुनीता जैन के 50 से अधिक कविता संग्रहों की वर्तमान परिप्रक्ष्य में व्याख्या करना अपने आप में बड़ी चुनौती थी। उन्होंने कहा कि उनकी कविताओं में भारतीय जीवन के विश्वास और मूल्यों को एक साथ देखा जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका भारद्वाज ने सुनीता जैन की कविताओं की रचना की दुनिया में उभरे सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से सोचने का प्रयास किया है।उन्होंने कहा कि लेखक को अपने प्रयास जारी रखने चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी पुस्तक हिंदी साहित्य से जुड़े विद्वानों के लिए लाभदायक साबित होगी।प्रियंका भारद्वाज सोलन जिला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसौली के समीप सनावर गांव की रहने वाली हैं और वर्तमान में सोलन स्थित राजकीय महाविद्यालय में  सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले, वर्ष 2019 में उनका कविता संग्रह बंद मुठी का व्याकरण भी प्रकाशित हो चुका है।


Spaka News