राज्यपाल दो दिवसीय प्रवास पर मण्डी पहुंचे…

Spaka News

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का आज दो दिवसीय प्रवास पर मंडी पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राज्यपाल 5 मार्च को अंतरराष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि महोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उनके साथ लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उपस्थित थीं।
कंगनाधार हेलीपैड पर पहुंचने पर राज्यपाल का नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर और अन्य विधायकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा, मंडी नगर निगम के पार्षदगण और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।


Spaka News