राज्यपाल ने आशा मालवीय को सम्मानित किया

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में साइकलिस्ट आशा मालवीय को सम्मानित किया जो साईकल पर भारत भ्रमण कर रही हैं। राज्यपाल ने उन्हें इस अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह अभियान महिला सशक्तिकरण तथा सुरक्षा के उद्देश्य से आरम्भ किया गया है।
आशा मालवीय मध्यप्रदेश से संबंध रखती हैं तथा उन्होंने एक खिलाड़ी तथा पर्वतारोही के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी यह साईकल यात्रा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवम्बर, 2022 को भोपाल से आरम्भ हुई थी तथा इसका समापन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में होगा। इस अभियान के दौरान वह देश के 28 राज्यों में कुल 25 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। अभी तक उन्होंने 24 राज्यों में 20 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर ली है तथा हिमाचल  उनकी यात्रा का 25वां प्रदेश है।


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री ने एल.आर. चौहान की पुस्तक का विमोचन किया

Spaka Newsमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां राज्य लेखा परीक्षा विभाग के सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक और हिमाचल प्रदेश राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के वित्तीय सलाहकार लेख राज चौहान द्वारा लिखित कहानी संग्रह ‘अन्तिम तरकीब’ का विमोचन किया।मुख्यमंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा […]

You May Like