राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज प्रदेश रेडक्राॅस सोसायटी के माध्यम से नगर निगम शिमला के सफाई कर्मचारियों को कम्बल वितरित किए। रेडक्राॅस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डा. साधना ठाकुर ने भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि रेडक्राॅस सोसायटी समय-समय पर मानवता की सेवा में कई कार्य कर रही है और जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस के माध्यम से जरूरतमंदों को 1100 कम्बल वितरित किए गए हैं।
नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौण्डल, राज्यपाल के सचिव प्रियतु मण्डल, नगर निगम शिमला के आयुक्त आशीष कोहली, उपमहापौर शैलेन्द्र चैहान, पार्षद, अन्य अधिकारी और निगम के कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
राज्यपाल ने सफाई कर्मचारियों को कम्बल वितरित किए
